मिलन समारोह से व्यापारिक एकता मजबूत होगी... राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बिहारी असाटी  व्यापारिक समस्याओं से जुड़े मुद्दों पर हुई चर्चा

 मिलन समारोह से व्यापारिक एकता मजबूत होगी... राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बिहारी असाटी 

व्यापारिक समस्याओं से जुड़े मुद्दों पर हुई चर्चा।


शाहगढ़। किराना व्यापारी संघ का मकर संक्रांति मिलन समारोह मंगलवार को बड़ी माता मंदिर प्रांगण में किया गया। इस अवसर पर नगर के वरिष्ठ व्यापारियों समेत असाटी समाज के नव निर्वाचित राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बिहारी असाटी का सम्मान भी किया इस दौरान उन्होनें अपने संक्षिप्त उद्बोधन में कहा कि ऐसे मिलन समारोह से व्यापारिक एकता को संबल मिलेगा संगठन में मजबूत होगी।मुख्यअतिथि बतौर व्यापारी संघ अध्यक्ष रामगोपाल बिलेया ने संघ की वर्षभर की गतिविधियों की जानकारी दी। अध्यक्षता संघ के वरिष्ठ मिठ्ठू लाल ने की। विशेष अतिथि  शालिगराम पांडे,राम भल्ला, बालचंद असाटी, अभय सुनवाहा, नागकुमार अदावन, अरविंद असाटी थे। मिलन समारोह में उपस्थित सभी अतिथियों का तिलक और माला से सम्मान किया। समारोह में व्यापारियों के हितों की रक्षा, जीएसटी दरों में कमी, व्यापार को सरल बनाने की मांग व व्यापारियों को अनावश्यक रूप से तंग करने की व्यवस्था समाप्त करने पर जोर दिया, साथ ही व्यापारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग भी प्रमुख रूप से उठी, व्यापारिक एकता को और मजबूत करने तथा व्यापारियों के अधिकारों के लिए संगठित होकर संघर्ष करने का संकल्प लिया गया, वक्ताओं ने ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स के कारण छोटे किराना व्यापारियों के सामने आ रही कठिनाइयों का जिक्र किया और उनके लिए सरकारी सहायता की मांग की।
मुकेश भल्ला और महेश गुप्ता ने कहा कि व्यापारियों का एकजुट होकर ऐसे मिलन समारोहों में व्यापारी एक-दूसरे से जुड़ते हैं, अपनी समस्याओं पर चर्चा करते हैं और भविष्य के लिए मिलकर योजना बनाते हैं, ताकि व्यापार को नई दिशा दी जा सके। इस दौरान राजकुमार बिलेया, उमेश कनकने, रानू गुप्ता, राजकुमार रामटोरिया, आलोक अमरमऊ, मनोज बराज, अखलेश बगरोही, निलय सेठ,विनोद खटोरा, प्रकाश विनोद, वीरचंद अदावन, संतोष सुनवाहा, विजय पाल, राहुल गाय, प्रमोद कपासिया,सहित बड़ी संख्या में व्यापारी बंधु उपस्थित थे। समारोह में हीरापुर, अमरमऊ, मडदेवरा, बरायठा, रामटोरिया, बराज,कानीखेड़ी, बीला,बमौरी, वक्सवाहा से व्यापारी संघ के बड़ी संख्या में व्यापारी प्रतिनिधी शामिल हुए। संचालन सनत दलपतपुर ने किया। आभार किराना व्यापारी अभय सुनवाहा,नागकुमार अदावन और बिहारी असाटी ने माना।