ग्रामोदय से अभ्युदय मध्यप्रदेश अभियान कार्यक्रम सेक्टर स्तरीय संपन्न ।

ग्रामोदय से अभ्युदय मध्यप्रदेश अभियान कार्यक्रम सेक्टर स्तरीय संपन्न ।

 

 

शाहगढ़ । मंगलवार को बीला के पंचायत भवन में मंध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा संचालित ग्रामोदय से अभ्युदय मध्यप्रदेश अभियान के तहत सेक्टर स्तरीय व्याख्यानमाला कार्यक्रम हुआ। अभियान के जरिए स्वावलंबन, सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण, नशामुक्ति, गौ-संरक्षण, शिक्षा-संस्कार एवं शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। नवांकुर संस्था ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति गर्रोली बीलाग्राम सेक्टर 4 की अध्यक्ष प्रभा विश्वनाथ यादव ने आभार जताते हुए ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के बारे में बताया । कार्यक्रम का संचालन आदित्य तिवारी ने किया विश्वनाथ यादव ने अभियान की रूपरेखा बनाई और स्वदेशी बस्तुओ को अपने जीवन में अपनाने एवं नशा मुक्त युवा होने का संकल्प दिलाया । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सरपंच रामनाथ यादव , हरपाल यादव उपसरपंच, विजय जैन प्राचार्य, आर एस अहिरवार पूर्व शिक्षक, सचिव, रोजगार सहायक, किशनलाल अहिरवार, हीरालाल अहिरवार नवांकुर, प्रसफुटन, समितियों के प्रतिनिधि, परामर्शदाता, सीएमसीएलडीपी के छात्र छात्राये और प्रबुद्ध जन उपस्थित रहे।