शाहगढ़ की कन्या हाई स्कूल में एक बगिया मां के नाम।
विधायक ने छात्राओं को बांटी साईकिल, बगिया का उद्घाटन किया।
शाहगढ़।शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में विधायक वीरेंद्र सिंह लंबरदार छात्राओं को साइकिल बांटी और एक बगिया मां के नाम का उद्घाटन किया गया।
राजेन्द्र तिवारी जिला महामंत्री , योगेश दुबे मंडल अध्यक्ष शाहगढ़ ,
भैयाराम लोधी मंडल अध्यक्ष दलपतपुर, मोनू जैन पूर्व महामंत्री, रिंकू विश्वकर्मा मंडल अध्यक्ष ग्रामीण, नवीन सिंह ठाकुर अनुविभागीय अधिकारी, अशोक तिवारी बी ई ओ, विनय मिश्रा सीएमओ, थाना प्रभारी संदीप खरे सहित कई जनप्रतिनिधि अधिकारी कर्मचारी एवं विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा।
कार्यक्रम का संचालन जगदीश शुक्ला शिक्षक एवं शिवकुमार चौरसिया द्वारा किया गया।


