अहिरवार संघ के 26वें स्थापना दिवस एकत्रित हुए प्रदेश के पदाधिकारी।

अहिरवार संघ के 26वें स्थापना दिवस एकत्रित हुए प्रदेश के पदाधिकारी।

 

 

 

शाहगढ़ । राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक जगदीश सूर्यवंशी की अनुपस्थिति में हीरापुर में अहिरवार समाज संघ भारत का 26 वां स्थापना दिवस आर‌आर चौधरी की अध्यक्षता में मनाया गया। शामिल संभागीय पदाधिकारीयों द्वारा महापुरुषों के छायाचित्रों पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम शुरुआत की गई। संघ के स्थापना के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए राजनीतिक प्रकोष्ठ जिला प्रभारी चेतूलाल अहिरवार ने कहा कि समाज में व्याप्त सामाजिक कुरीतियां जैसे नशा, शिक्षा का प्रचार प्रसार, तथा मृत्यु भोज को जड़ से समाप्त कर एक आदर्श समाज बनाना है। आभार जिला उपाध्यक्ष राम सींग अहिरवार ने किया।

कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष एम‌एल वर्मा, बीना से संभागीय कार्यवाहक अध्यक्ष आरपी रोहित, विधि प्रकोष्ठ संभागीय अध्यक्ष एससी मेसन, ब्लाक अध्यक्ष सुखलाल अहिरवार , महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष श्रीमती भागवती अहिरवार एवं महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष श्रीमती शांति बौद्ध 

छतरपुर कार्यवाहक अध्यक्ष देवेन्द्र अहिरवार, संभागीय अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद अहिरवार, संभागीय संगठक रामप्रसाद चौधरी (जिला मीडिया प्रभारी), संभागीय सचिव मोहनलाल, सीपी अहिरवार , रामस्वरूप चौधरी , संभागीय महासचिव परसादी अहिरवार , संभागीय उपाध्यक्ष बालाराम अहिरवार,सागर जिलाध्यक्ष शिवराज अहिरवार, खेमचंद अहिरवार, शाहगढ़ के अध्यक्ष किशनलाल अहिरवार, एवं युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष मुकेश अहिरवार, बाबूलाल अहिरवार, डॉ हीरा‌ अहिरवार, आशीष अहिरवार, सहित बड़ी संख्या में समाज जन उपस्थित हुए।