शाहगढ़ में जनसुनवाई.. 106 शिकायतों का समाधान कलेक्टर ने कहा- धर्मी बाई को मिलेगी पेंशन

शाहगढ़ में जनसुनवाई.. 106 शिकायतों का समाधान

 

कलेक्टर ने कहा- धर्मी बाई को मिलेगी पेंशन

 

 

 शाहगढ़।कलेक्टर संदीप जी आर के द्वारा मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम के माध्यम से आवेदको की समस्याओं का समाधान हो रहा है। आजीवका मिशन में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में 142 आवेदकों के द्वारा आवेदन प्रस्तुत कर अपनी व्यक्तिगत एवं सार्वजनिक समस्याओं की ओर ध्यान आकर्षित कराया है। जिसमें से मौके पर 106 आवेदनों का निराकरण किया गया है। शेष लंबित आवेदनों पर समय सीमा में कार्रवाई कर निराकरण की जानकारी पोर्टल पर दर्ज करने के निर्देश उल्लेखित विभागों के अधिकारियों को दिए गए हैं।

 

जनसुनवाई में वार्ड निवासी 70वर्षीय महिला धर्मी बाई रैकवार को छह माह की रुकी पेंशन मिलेगी वहीं दुडयाखेड़ा निवासी दिव्यांग कलु यादव जो कि दोनों पैरो से 90 प्रतिशत दिव्यांग उनकी गाड़ी की बैटरी खराब होने पर उसका उपयोग नहीं कर पा रहे कलू की गाड़ी में नई बैटरी डलवाने और चालू करवाने के निर्देश दिए।

 

जनसुनवाई में लोगों की समस्या से जुड़ी शिकायतों और व्यवस्थाओं को लेकर कलेक्टर ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, पोषण पुनर्वास केंद्र सहित आंगनबाड़ी केंद्र का औचक

 

निरीक्षण कर सभी को चौका दिया। स्वास्थ्य केंद्र पर मिली कमियों में सुधार करने बीएमओ डॉ एस के मनकेले को सख्त निर्देश दिए। शाहगढ़ पटवारी निलंबित,

 

.....प्रभारी तहसीलदार को नोटिस ...

शासकीय कार्यों में लापरवाही और वरिष्ठ कार्यालय के आदेशों की अवहेलना करने पर पटवारी को निलंबित कर दिया है। तहसीलदार को नोटिस दिया है। शाहगढ़ निवासी आवेदक संदीप कुमार जैन की कृषि भूमि (खसरा नंबर 146/1/2) पर अवैध कब्जे के मामले में 12 जुलाई 2024 को आवेदक के पक्ष में सीमांकन और कब्जा दिलाने का आदेश पारित किया गया था। इसकी पुष्टि 22 जुलाई 2025 को अपील के निर्णय में भी हुई थी। इसके बावजूद मैदानी अमले द्वारा आवेदक को भूमि पर कब्जा नहीं दिलाया गया। कलेक्टर ने पटवारी मोहन सिंह गौड़ को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन में उनका मुख्यालय तहसील कार्यालय केसली रहेगा। इसी मामले में लापरवाही करने पर प्रभारी तहसीलदार शाहगढ़ ज्ञानचंद राय को भी कारण बताओ नोटिस दिया है।