51वीं पुण्यतिथि पर गायों को हरा चारा खिलाकर दी श्रृद्धांजलि।

 

51वीं पुण्यतिथि पर गायों को हरा चारा खिलाकर दी श्रृद्धांजलि।

शाहगढ़। स्वर्गीय परमानंद सिंघई  को उनकी 51 पुण्यतिथि पर श्रृद्धांजलि दी गयी | आचार्य दयोदय गौ गौशाला में कांग्रेस नगर मंडलम अध्यक्ष दीपक सिंघई द्वारा अपने परिजनों के साथ गायों को हरा चारा खिलाया गया | पुत्र प्रदीप, मनीष , चक्रेश, दीपक सूरज ने बताया की वे माता -पिता के आदर्शो व विचारों का अनुसरण करते हुए समाज उत्थान के कार्यो में संभव मदद का प्रयास कर रहे है | उनके द्वारा सादगी, विनम्रता व दयालुता के साथ किए गए सामाजिक कार्य हमेशा समाज व हमारे लिए प्रेरणादायक है | वे सामाजिक कुरीतियों व बुराइयों के प्रबल विरोधी थे | इस दौरान गौ शाला समिति के सदस्य  आदि मौजूद रहे |