बगरोही में ग्रामोदय से अभ्योदय अभियान में शामिल लोगों ने लिया संकल्प।

 

बगरोही में ग्रामोदय से अभ्योदय अभियान में शामिल लोगों ने लिया संकल्प।

शाहगढ़।शुक्रवार को जन अभियान परिषद के अंतर्गत नवांकुर संस्था सेक्टर 03 बराज जन चेतना ग्राम विकास समिति रानीपुरा के तत्वाधान में सरपंच सरमन अहिरवार की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में जागरूकता कार्यक्रम हुआ।ग्रामोदय से अभ्योदय अभियान की शुरुआत मां सरस्वती मैया के पूजन दीप प्रज्वलन सरस्वती बंदना से हुई संगीत के माध्यम से संतोष सबरंगी बृजेश अहिरवार हरीराम अहिरवार हरदास अहिरवार चतरा अहिरवार ने जनकल्याणकारी योजनाओं को सफल बनाने हेतु जागरूक किया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्राचार्य बाबूलाल यादव, विशिष्ट अतिथि पूर्व प्राचार्य आर एस अहिरवार अमरमऊ और नवांकुर संस्था विश्वनाथ यादव गरौली , राम यादव, गजेन्द्र जालमपुर, हीरालाल अहिरवार अमरमऊ, किसनलाल अहिरवार रानीपुरा, मेंटर्स आदित्य तिवारी, दिलीप यादव, बबूलाल अहिरवार, ग्राम विकास समिति और छात्रों ने उपस्थित होकर नशा मुक्ति और ग्राम विकास का संकल्प लिया और जागरूक किया गया ।