भगवान राम ने जाति का भेदभाव कभी नहीं किया....धर्माचार्य  शाहगढ़ में मजघटिया धाम पर आयोजित हुआ हिंदू सम्मेलन


भगवान राम ने जाति का भेदभाव कभी नहीं किया....धर्माचार्य 


शाहगढ़ में मजघटिया धाम पर आयोजित हुआ हिंदू सम्मेलन ।


शाहगढ़ । नगर के मजघटिया धाम पर आयोजित हिंदू सम्मेलन में शनिवार को विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन हुआ।भगवान श्रीराम एवं भारत माता की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर एवं गाय का पूजन से शुरु हुए सम्मेलन सनातन धर्म के लोगों को संतो सहित अनेक वक्ताओं द्वारा संबोधित किया गया। सरस्वती शिशु मंदिर की छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई। विश्व हिन्दू परिषद के धर्माचार्य पंडित राघवेंद्र जी महराज ने कहा कि छुआछूत सबसे बड़ा पाप है भगवान राम ने जाति का भेदभाव कभी नहीं किया सबरी को माता का दर्जा दिया एवं निषादराज को मित्र बनाया , धर्माचार्य ने अपने संबोधन में संत रविदास जी के अनेक कहानियों सहित ऋषि मुनियों का वर्णन करते हुए कहा भारतमाता गौमाता एवं राम को मानने वाले सनातनी हिंदू है देश में भाई भाई का नारा झूठा है , सम्मेलन में धर्म जागरण विभाग के प्रभात मिश्रा सहित अनेक वक्ताओं ने संबोधित किया, मंच संचालन पंडित जगदीश शुक्ला द्वारा किया गया कार्यक्रम के अंत में भारतमाता की आरती के साथ सम्मेलन का समापन किया गया , कार्यक्रम में रविन्द्र तिवारी , कृष्णकांत कटारे, अशोक तिवारी , राजाराम असाटी , गोकल राय , रघुवीर असाटी , भगवानदास विश्वकर्मा , वासु तिवारी सहित बड़ी संख्या में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, बजरंग दल, विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ता एवं महिलाएं बच्चे शामिल हुए।