शाहगढ़ में बोर्ड परीक्षाएं, पहले दिन3 छात्र अनुपस्थित रहे। आठ केंद्रों पर 737 छात्रों ने हल किया अंग्रेजी का पर्चा।

शाहगढ़ में बोर्ड परीक्षाएं, पहले दिन3 छात्र अनुपस्थित रहे।

आठ केंद्रों पर 737 छात्रों ने हल किया अंग्रेजी का पर्चा।

 

शाहगढ़ । मंगलवार से माध्यमिक शिक्षा मंडल की बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो गई हैं। दसवीं में 2132 और बारहवीं कक्षा में 1417 बच्चे सभी स्कूलों में दर्ज संख्या है।विकास खंड शिक्षा अधिकारी अशोक तिवारी ने बताया कि मंगलवार को 12वीं के अंग्रेजी विषय के लिए कुल 740 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे।इनमें से 737 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 3 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। ब्लॉक में सुचारु रूप से परीक्षा कराने के लिए कुल 8 केंद्र बनाए गए हैं। अब 13 फरवरी से 10वीं की परीक्षाएं शुरू होंगी, जिसमें 2132 विद्यार्थी शामिल होंगे। इस बार छात्रों को एक विशेष बदलाव का सामना करना पड़ रहा है। माध्यमिक शिक्षा मंडल ने अब सप्लीमेंट्री (पूरक) कॉपी देने की व्यवस्था बंद कर दी है। इसकी भरपाई के लिए मुख्य उत्तर पुस्तिका के पेज बढ़ा दिए गए हैं,भाषा विषय (अंग्रेजी/संस्कृत) में 24 पेज और अन्य विषय में 32 पेज की उत्तर पुस्तिका मिलेगी। मंगलवार को एसडीएम नवीन सिंह और तहसीलदार जीसी रॉय के संयुक्त निरीक्षण दल ने अलग अलग सभी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया केंद्रों पर पानी, बिजली आदि व्यवस्था सुनिश्चित करने केंद्र प्रभारियों को निर्देश दिए। शांति पूर्वक संचालन हो रही बोर्ड परीक्षा में प्रतिबंधित मोबाईल फोटो, तथा केंद्र के आस पास दिखने वाले अनाधिकृत लोगों पर कार्यवाही करने की बात कहीं। इसके अलावा डमी उम्मीदवारों और फर्जीवाड़े को रोकने के लिए इस वर्ष प्रवेश पत्रों पर क्यूआर कोड की व्यवस्था की गई है। किसी भी संदेहीछात्र की पहचान तुरंत स्कैन करके जांची जा सकती है। इसके अलावा केंद्र पर सीसीटीवी कैमरों और पुलिस बल के माध्यम से पैनी नजर रखी जा रही है।

 

फोटो सहित