नरवा पंचायत में आठ माह पहले बनाई गई सीसी उखड़ गई। 8 इंच मोटाई का बनना था सीसी रोड, बिना बेस के 3 इंच मोटाई का बनाया।

 

 

नरवा पंचायत में आठ माह पहले बनाई गई सीसी उखड़ गई।

8 इंच मोटाई का बनना था सीसी रोड, बिना बेस के 3 इंच मोटाई का बनाया।

 

 

शाहगढ़।ग्राम पंचायत नरवा में करीब आठ माह पहले बनाई गई सीमेंट कांक्रीट उखड़ गई, निर्माण कार्य के दौरान गुणवत्ता को लेकर ग्रामीणों ने आरोप भी लगाए थे लेकिन ध्यान नही दिया। बताया गया कि सीमेंट कांक्रीट रोड 8 इंच मोटाई के बनाए जाना थे लेकिन सरपंच मनमानी कर मात्र तीन इंच मोटाई की रोड बना दी। इससे जल्द ही रोड उखड़ने लगा है।

शिकायत कर्ता रमेश अहिरवार ने बताया कि सीसी रोड बनाने के लिए बेस भी तैयार नहीं किया गया। समतल जमीन पर ही तीन इंच मोटाई का सीसी रोड निर्माण करा दिया । इसलिए बेस नहीं बनने से रोड की मजबूती नहीं बन पाई है।यही वजह है कि सीसी रोड उखड़ने लगा है। लोगों ने गुणवत्ताविहीन रोड बनाने की शिकायत जिला प्रशासन से की है। साथ ही दोबारा गुणवत्तापूर्वक रोड बनाने की भी मांग की है। ताकि लोगों को लंबे समय तक रोड का लाभ मिल सके। ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम में बनाई गई पुलिया भी गुणवत्ताविहीन होने से उखड़ने लगी है।