शाहगढ़ में नर्स की गोली मारकर हत्या के मामले में छह दिन फरार आरोपी पर दस हजार का इनाम। 4 जिलों में पुलिस दे रही दबिश।

शाहगढ़ में नर्स की गोली मारकर हत्या के मामले में छह दिन फरार आरोपी पर दस हजार का इनाम।

4 जिलों में पुलिस दे रही दबिश।

 

शाहगढ़। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की स्टॉफ नर्स की गोली मारकर हत्या करने वाले छह दिन से फरार चल रहे आरोपी सुशील चढ़ार 28 बर्ष निवासी मुड़िया पनागर जिला जबलपुर पर पुलिस ने दस हजार का इनाम घोषित कर दिया है, वहीं उसको पकड़ने 4 जिलों में पुलिस दबिश दे रही है।

 

 

....आरोपी को पकड़ने बनाई टीम ...

 

नर्स हत्याकांड मामले में पुलिस ने नर्स के पिता और सीसी टीवी कैमरे की मदद से आरोपी की पहचान करने का हवाला दे रही पुलिस की टीम पिछले छह दिन से लोकेशन के आधार पर चार जिलों में लगातार आरोपी की तलाश कर रही है।

थाना प्रभारी संदीप खरे ने बताया कि, "पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और साइबर टीम की मदद से आरोपी की पहचान कर ली है, आरोपी पर सागर पुलिस अधीक्षक ने 10 हजार रुपए का इनाम भी घोषित कर दिया है, इस केस के लिए बनाई गई टीमों द्वारा लगातार विभिन्न जिलों में दबिश दे रही है,जिससे गिरफ्तारी जल्द से जल्द हो सके, 

 

....4 फरवरी को बरसायी थी गोली..... 

 

 बुधवार की देर शाम उस वक्त दहशत का माहौल बन गया था, जब अचानक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बाहर एक नकाबपोश बदमाश ने ताबड़तोड़ नर्स पर तीन फायर कर हत्या कर दी थी , कस्बा में पहली बार इस तरह की वारदात से स्वास्थ्य विभाग भी आक्रोशित हुआ था, आरोपी बदमाश मौके से फरार हो गया था, लेकिन चक्काजाम के दौरान परिजनों ने पुलिस को कार्रवाई का अल्टीमेटम दे दिया था।

 

फोटो

सहित