ऑपरेशन मुस्कान ...  शाहगढ़ पुलिस ने दो लापता नाबालिगों को किया दस्तयाब।

 

ऑपरेशन मुस्कान ...

 शाहगढ़ पुलिस ने दो लापता नाबालिगों को किया दस्तयाब।

 

 

 

शाहगढ । थाने की पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत दो नाबालिग बालिकाओं को दस्तयाब किया है। शाहगढ़ थाना प्रभारी संदीप खरे के मुताबिक अलग-अलग मामलों में गुमशुदा की तलाशी के लिए टीम गठित कर देश के अलग-अलग राज्यों में भेजकर 2 दस्तयाब किया गया है।जानकारी के अनुसार को फरियादी निवासी शाहगढ़ ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी लड़की को कोई अज्ञात व्यक्ति बर्ष 2018 को बहला-फुसलाकर कर ले गया है। जहां फरियादी की रिपोर्ट पर धारा 363 IPC में व्यपहर्ता की तलाश की गई। जिसे दस्तयाब कर परिजनों को सुपुर्द किया गया वहीं फरवरी के पहले आफ सप्ताह को फरियादी वार्ड निवासी उनकी बच्ची की गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखवाई। रिपोर्ट पर थाना पर धारा 363 IPC का पंजीबद्ध कर तलाश की गई।और बच्ची को भी दस्तायब कर परिजनों के सुपुर्द किया गया। गुमशुदा बालिकाओं को पाकर परिजनों के चहरों पर मुस्कान लौटी और उन्होंने पुलिस का आभार व्यक्त किया।

उक्त सराहनीय कार्य में पुलिस टीम मे उनि संदीप खरे थाना प्रभारी शाहगढ, एवं उनकी टीम सउनि लोक विजय, प्र0आर0 खूब सिह, प्र0आर0 कुरैश, आर0 दिनेश, पिं्रंस, अभिषेक, सुरेन्द्र, संदीप, बॉबी, म0आर0 मनीषा एवं आकांक्षा की महत्तपूर्ण भूमिका रही।