शाहगढ़ में बिजली चोरी के खिलाफ अभियान। 18 वीसीआर भरीं। 3.1 लाख रुपए का जुर्माना


शाहगढ़ में बिजली चोरी के खिलाफ अभियान। 18 वीसीआर भरीं।
3.1 लाख रुपए का जुर्माना


शाहगढ़।क्षेत्र में बिजली निगम की टीम ने शुक्रवार शनिवार को ग्रामीण इलाकों में बिजली चोरी के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की। अभियान के दौरान अवैध कनेक्शन और सीधे लाइन से बिजली उपयोग करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए। बिजली विभाग के जेई रवि सोलंकी ने बताया कि टीम ने हनुमानतौरा, मदनतला,शासन, आदि गावों सहित नगर के विभिन्न वार्डो में छापेमारी की।इस दौरान कुल 10 वीसीआर भरी गईं और करीब 3.1 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान 10 आर्ड कट केबल की चेकिंग की गई तथा 10 अवैध केबल हटाई गईं, जिनके माध्यम से उपभोक्ता चोरी से बिजली का उपयोग कर रहे थे। बिजली विभाग की इस कार्रवाई से बिजली चोरी करने वालों में हड़कंप मच गया। अधिकारियों ने चेतावनी दी कि आगे भी इसी तरह अभियान जारी रहेगा।