बराज में आयोजित हुई एक दिवसीय क्षमता वर्धन कार्यशाला।   पांच गावों की समितियों की महिलाओं को मिली योजनाओं की जानकारी।

 

बराज में आयोजित हुई एक दिवसीय क्षमता वर्धन कार्यशाला।

  पांच गावों की समितियों की महिलाओं को मिली योजनाओं की जानकारी।

 

शाहगढ़ ।मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद् अंतर्गत नवांकुर संस्था सेक्टर 03 बराज जन चेतना ग्राम विकास समिति रानीपुरा के द्वारा पांच ग्रामों की प्रस्फुटन समितियों के लिए मंगलवार को क्षमता वर्धन कार्यशाला आयोजित हुई। एक दिवसीय कार्यशाला की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलित उपरांत पदाधिकारियों ने सभी का परिचय लिया। ब्लाक समन्वयक ज्योति मिश्रा ने मध्य जन अभियान परिषद की अवधारणा को बताया गया, एपीओ वेदप्रकाश मिश्रा ने मनरेगा की योजनाओं से अवगत कराते हुए प्राकृतिक खेती एवं जल संरक्षण पर्यावरण संरक्षण पर प्रशिक्षण दिया । उद्यानिकी विभाग के हर्षदीप यादव ने विभाग की संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी वहीं कृषि विभाग के राजेश बिरला ने कृषि विभाग की किसानों के लिए संचालित विभिन्न प्रकार की योजनाओं के बारे अवगत कराया। इस दौरान बुंदेली गायक संतोष अहिरवार ने बुंदेली कविता के माध्यम से प्राकृतिक खेती का महत्व को बताया । संचालन मेंटर्स बाबूलाल अहिरवार ने किया। कार्यक्रम में किशनलाल अहिरवार, लखन विश्वकर्मा, मनोहर यादव , रामा यादव, संतोष अहिरवार , सहित कई लोग मौजूद थे ।

फोटो स

हित