हीरापुर में एक दिवसीय क्षमता वृद्धि प्रशिक्षण हुआ। पर्यावरण संरक्षण, नशा मुक्ति, संस्कार केंद्र पॉलिथीन मुक्त करने लिया संकल्प। 

हीरापुर में एक दिवसीय क्षमता वृद्धि प्रशिक्षण हुआ।

 

पर्यावरण संरक्षण, नशा मुक्ति, संस्कार केंद्र पॉलिथीन मुक्त करने लिया संकल्प। 

 

 

 

शाहगढ़।मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद अंतर्गत नव अंकुर संस्था द्वारा बुधवार को एक दिवसीय क्षमता वृद्धि प्रशिक्षण दिया गया।योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग का 18 मार्च तक चलने वाले अभियान को लेकर हीरापुर में पांच सेक्टर समितियों को संभाग समन्वयक दिनेश उमरिया ने जल संरक्षण नशा मुक्ति जैविक कृषि, साप्ताहिक एवं मासिक बैठकों में सहयोगिता सांस्कृतिक गतिविधियों में बढ़ावा देते हुए पर्यावरण संरक्षण नशा मुक्ति, संस्कार केंद्र पॉलिथीन मुक्त समिति का बोर्ड जैसे विषयों पर मार्गदर्शन किया मोबाइल ऐप पर कार्यों की जानकारी नियमित रूप से अपलोड करना दस्तावेजी कारण आईवी रिकॉर्ड को समय-समय पर संधारित करना आदि का प्रशिक्षण देते हुए हीरापुर सरपंच पूजा आठिया दोनों ने संयुक्त रूप से महिलाओं को प्रमाण पत्र दिए।संचालन हीरालाल अहिरवार नवांकुर संस्था अमर मऊ द्वारा किया गया। इस दौरान कैलाश लंबरदार,विश्वनाथ यादव समेत लुडयारा, हीरापुर, नेगुवा, तिगोड़ा, इंदौरा, समिति से महिला पुरुष सभी उपस्थित रहे।