बीला में पांच प्रस्फुटन समितियों को प्रशिक्षण। शासन को योजनाओं को अंतिम छोर के व्यक्ति को पहुंचाने का लिया संकल्प।

बीला में पांच प्रस्फुटन समितियों को प्रशिक्षण।

शासन को योजनाओं को अंतिम छोर के व्यक्ति को पहुंचाने का लिया संकल्प।

 

 

शाहगढ़।मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के नवांकुर संस्था ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति गर्रोली सेक्टर स्तरीय प्रस्फुटन समितियो का त्रैमासिक क्षमता वर्धन प्रशिक्षण गुरुवार को बीला में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ अशोक विश्वकर्मा के मुख्य आतिथ्य में मां भारती के छायाचित्र के समक्ष माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। गांव के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य को लेकर शुरू हुए प्रशिक्षण में उपस्थित दुलचीपुर, सिमरिया खुर्द, रूरावन, छायन टपरियन, सिमरियाकलां इन पांच प्रस्फुटन समितियों को गठन एवं कार्यों की विस्तृत जानकारी दी गयी।प्रशिक्षण में नवांकुर संस्था प्रतिनिधि विश्वनाथ यादव एवं परामर्शदाता आदित्य तिवारी ने मार्गदर्शन कराते हुए उन्हें अपनी गतिविधियां समिति के बैनर साप्ताहिक एवं मासिक बैठकों में सहयोगिता सांस्कृतिक गतिविधियों में बढ़ावा देते हुए पर्यावरण संरक्षण नशा मुक्ति संस्कार केंद्र पॉलिथीन मुक्त समिति का बोर्ड जैसे विषयों पर मार्गदर्शन किया मोबाइल ऐप पर कार्यों की जानकारी नियमित रूप से अपलोड करना दस्तावेजी कारण आईवी रिकॉर्ड को समय-समय पर संधारित करना आदि प्रशिक्षण दिया। कार्यक्रम में बीला सचिव लोकेन्द्र यादव, सरपंच प्रतिनिधि सहित हीरालाल अहिरवार, रामा यादव , जयललिता विश्वकर्मा, सुनील यादव, उत्तम यादव, हजारी यादव, दयाराम आदिवासी, जुगला राय, शिवप्रसाद आदिवासी उपस्थित रहे।

 

फोटो सहित