थाना शाहगढ़ पुलिस ने जटाशंकर धाम परिसर वैवाहिक कार्यक्रम से सोने के आभूषण स्नैचिंग करने वाले ₹4000 के इनामी स्नैचर को किया गिरफ्तार, 8 लाख रुपये के सोने के आभूषण किए बरामद

थाना शाहगढ़ पुलिस ने जटाशंकर धाम परिसर वैवाहिक कार्यक्रम से सोने के आभूषण स्नैचिंग करने वाले ₹4000 के इनामी स्नैचर को किया गिरफ्तार, 8 लाख रुपये के सोने के आभूषण किए बरामद

एक सप्ताह पूर्व थाना शाहगढ़ क्षेत्र अंतर्गत जटाशंकर धाम परिसर धर्मशाला के सामने वैवाहिक कार्यक्रम में सम्मिलित हुए महिला फरियादिया निवासी गंगाझिरिया हटा जिला दमोह के सोने के आभूषण स्नैचिंग संबंधी रिपोर्ट पर थाना शाहगढ़ में भारतीय न्याय संहिता के तहत झपटमारी (स्नैचिंग) का अपराध दर्ज किया गया था।
पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्र किए गए, त्वरित कार्यवाही करते हुए क्षेत्र में मुखबिर तंत्र सक्रिय किया गया। 
*पुलिस अधीक्षक छतरपुर श्री अगम जैन द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम गठित कर ₹4000 के इनाम की उद्घोषणा की गई।*
पुलिस टीम द्वारा उक्त झपटमारी की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी *हरिशंकर उर्फ गट्टू पिता कलुआ अहिरवार निवासी खैरा कला थाना बिजावर* को गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्त के पास से स्नैचिंग किए गए सोने के आभूषण रानी हार, मंगलसूत्र पेंडल एवं अन्य कीमत करीब 8 लाख रुपये बरामद किया गया। विधिवत कार्यवाही कर अभियुक्त को न्यायालय पेश कर जेल भेजा गया। विवेचना कार्यवाही जारी है।
उक्त कार्यवाही में एसडीओपी बिजावर श्री अजय कुमार रिठौरिया के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी शाहगढ़ उपनिरीक्षक राहुल शुक्ला, थाना प्रभारी किशनगढ उप निरीक्षक कलजीत सिंह, चौकी प्रभारी जटाशंकर सउनि मकुन्दीलाल अहिरवार ,चौकी प्रभारी कुपी सउनि जगदीश शिवहरे, प्र.आर. रज्जन पांडेय, प्र.आर. रामप्रकाश, आर.  लोकेन्द्र, आर. प्रताप सिंह, म.आर. वर्षा, सै. असलम बेग पुलिस टीम की भूमिका रही।