शाहगढ़ में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए वैक्सीनेशन शुरू। 15 साल से कम उम्र की लड़कियों को लग रहा टीका, ये एंटीबॉडी विकसित करेगा।

शाहगढ़ में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए वैक्सीनेशन शुरू।

 

15 साल से कम उम्र की लड़कियों को लग रहा टीका, ये एंटीबॉडी विकसित करेगा।

 

 

शाहगढ़ । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अलावा पांच स्थान पर सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमावायरस) टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है।एसडीएम नवीन सिंह की अध्यक्षता और तहसीलदार जीसी रॉय, बी ई ओ अशोक तिवारी की मौजूदगी में शुरू हुए इस अभियान के तहत 15 वर्ष से कम उम्र की किशोरियों को सुरक्षा कवच प्रदान किया जा रहा है।

 

शिक्षा विभाग,स्वास्थ्य विभाग और महिला बाल विकास विभाग के सहयोग से लक्ष्य को लेकर शुरू हुआ टीकाकरण विशेष रूप से उन बालिकाओं के लिए है जिनकी आयु 14 वर्ष 9 माह से अधिक और 15 वर्ष से कम है। शाहगढ़ क्षेत्र में ऐसी कुल साढ़े छह सौ बालिकाये जिन्हें यह टीका लगाना जरूरी है। अभी तक कुल सौ बालिकाओं का टीकाकरण हो सका जिसमें शाहगढ़ अस्पताल में 32, बरायथा में17, बराज में 13, हीरापुर में 13और दलपतपुर में 27,कुल बालिकाओं का यानी 15 प्रतिशत टीकाकरण हुआ।

 

स्वास्थ्य विभाग ने स्पष्ट किया है कि 15 वर्ष से अधिक आयु की लड़कियों और पूर्व में यह वैक्सीन लगवा चुकी किशोरियों को इस अभियान में शामिल नहीं किया जाएगा। बीमार होने की स्थिति में पूरी तरह स्वस्थ होने के बाद ही टीका लगाया जाएगा।विशेषज्ञों के अनुसार, 14-15 वर्ष की आयु में यह टीका सबसे प्रभावी साबित होता है क्योंकि यह शरीर में संक्रमण के खिलाफ मजबूत एंटीबॉडी विकसित करता है। यह वैक्सीन एचपीवी के चार प्रमुख प्रकारों (16, 18, 6 और 11) से सुरक्षा प्रदान करती है, जो सर्वाइकल कैंसर के मुख्य कारण माने जाते हैं।

 

.....विशेष सावधानियां और व्यवस्थाएं...

 

टीका करण कराने में खाली पेट न आएं,अभिभावकों को सलाह

दी गई है कि किशोरियों को नाश्ता कराने के बाद ही लाएं। केंद्र पर भी जलपान की व्यवस्था की गई है।निगरानी में टीका लगने के बाद लड़कियों को 30 मिनट तक आराम करने के लिए कहा गया है। इसके अलावा टीकाकरण केंद्र पर मनोरंजन बच्चों के डर और चिंता को दूर करने के लिए निगरानी कक्ष में खेलों की व्यवस्था भी की गई है। इस दौरान बीईओ, अशोक तिवारी, सीएमओ विनय मिश्रा

 

फोटो सहित