भारतीय नववर्ष पर भगवामय हुआ शाहगढ़ । शाहगढ़ में निकली विशाल वाहन रैली, शहर के हर चौराहे पर गूंजे जय श्री राम के नारे।

भारतीय नववर्ष पर भगवामय हुआ शाहगढ़ ।

 

 

शाहगढ़ में निकली विशाल वाहन रैली, शहर के हर चौराहे पर गूंजे जय श्री राम के नारे।

 

शाहगढ़।भारतीय नववर्ष के स्वागत में शाहगढ़ बुधवार को पूरी तरह भगवा रंग में रंगा नजर आया। नगर की सड़कों पर जब सैंकड़ों की संख्या में चारपहिया वाहन एक साथ निकले, तो नजारा देखते ही बना। इस विशाल वाहन रैली ने पूरे शहर में नवसंवत्सर का उत्साह भर दिया। वाहन रैली के बाद अब आगामी दिनों में निकलने वाली मुख्य शोभायात्रा को ऐतिहासिक बनाने की तैयारियां भी जोर-शोर से चल रही हैं। हिंदू नव वर्ष को लेकर शाहगढ़ के घर-घर से पहुंचे सनातनी और गाड़ियों पर भगवा ध्वज लहराया हुआ देखा गया। 

रैली की सफलता के लिए कार्यकर्ताओं की मेहनत और आमंत्रण किया ,इसका असर बुधवार को सड़कों पर दिखा, जहां बड़ी संख्या में परिवार अपनी गाड़ियों के साथ शामिल हुए। हर गाड़ी पर भगवा ध्वज लहरा रहा था और लाउडस्पीकर पर बज रहे देशभक्ति के तरानों ने माहौल को जोश से भर दिया वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए बीत रहे विक्रम संवत 2082 को विदाई दी गई और शुरू हो रहे नव वर्ष पर शाहगढ़ शहर भगवामय हुआ है, नगर के हर सनातनी ने अपने घर पर भगवा ध्वज फहराकर नववर्ष का भव्य स्वागत किया। इस रैली में विभिन्न सामाजिक और धार्मिक संगठनों के कार्यकर्ताओं ने व्यवस्थाएं संभालीं।

 

फोटो सहित