गुड़ी पड़वा पर हिंदू और वैश्य समाज की वाहन रैली।
शाहगढ़ में वैश्य चेतना दिवस के रूप में मनाया नववर्ष, एकता और जनजागृति का संदेश दिया।
शाहगढ़।गुरुवार को हिंदू नववर्ष गुड़ी पड़वा के अवसर पर सकल हिंदू समाज और वैश्य समाज द्वारा भगवा वाहन चेतना रैली निकाली गई। यह रैली शाहगढ़, हीरापुर, बरायठा,दलपतपुर सहित कई स्थानों पर आयोजित की गई।
यह रैली सामाजिक समरसता, हिंदुत्व की एकता और नववर्ष के उत्सव को मनाने के उद्देश्य से निकाली गई थी। वैश्य महासम्मेलन के जिला प्रभारी कमल डेवड़िया और ब्लॉक अध्यक्ष रानू जैन, मीडिया प्रभारी प्रकाश प्रभात ने बताया कि वैश्य समाज गुड़ी पड़वा को वैश्य चेतना दिवस के रूप में मनाता है। इस दिन समूची तहसील में वाहन रैली निकालकर वैश्य एकता के लिए जन जागृति का कार्य किया जाता है।
शाहगढ़ तहसील की सभी इकाईयों में यह वाहन रैली निकाली गई। शाहगढ़ नगर में वैश्य चेतना रैली झंडा चौक से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरी। इसमें बड़ी संख्या में वैश्य समाज के लोग भगवा ध्वज के साथ शामिल हुए।इस वैश्य चेतना रैली में वैश्य समाज के सुशील गुप्ता, योगेश समेया, रितेश विलेया, मोनू जैन, मुन्ना असाटी, सुशील आचार्य, राजकुमार अदावन, प्रदीप तिगोडा, प्रकाश आदि सहित बड़ी संख्या में वैश्य बंधु उपस्थित रहे।
फोटो सहित


