आंगनबाड़ी केंद्र पर विद्यारंभ, 5-6 साल के बच्चों को बांटे प्रमाण-पत्र।

 आंगनबाड़ी केंद्र पर विद्यारंभ, 5-6 साल के बच्चों को बांटे प्रमाण-पत्र।

शाहगढ़ | एकीकृत बाल विकास परियोजना के तहत शाहगढ़ सेक्टर के आंगनबाड़ी केंद्र वार्ड 7 में विद्या आरंभ कार्यक्रम हुआ। इसमें 5 से 6 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को प्रारंभिक बाल्यावस्था शिक्षा के प्रमाण पत्र वार्ड पार्षद श्रीमति संज्ञा सुधीर सेठ द्वारा बांटे गए और उन्होनें बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए शिक्षा का महत्व बताया और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। आंगनबाड़ी में आयोजित हुए कार्यक्रम में बच्चों और अभिभावकों में उत्साह दिखा। कार्यक्रम में अभिभावक दीपेश जैन, गोलू जैन सहित आंगनवाड़ी कार्यकर्ता मिथलेश जैन और  सहायिका जयंती देवी जैन भी उपस्थित रहीं।
फोटो सहित