भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुरू, संगठन विस्तार पर बल।

 

भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुरू, संगठन विस्तार पर बल।

 

शाहगढ़। दीपक मैरिज हॉल में शनिवार से पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत हुई। कार्यक्रम का उद्घाटन सांसद राहुल सिंह,प्रदेश उपाध्यक्ष नंदिता पाठक वा वरिष्ठ भाजपा नेता विनोद डेवडिया, सतीश त्रिवेदी,मुकेश जैन सरपंच,हुकम जैन सरपंच, मुन्ना यादव, हरिराम आचार्य, जनपद अध्यक्ष मनीष यादव, पूर्व अध्यक्ष गोकल राय, धनीराम तिवारी, अभय जैन, रघुवीर असाटी, हरिशंकर प्रदीप यादव, आदि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। उद्घाटन सत्र में कार्यकर्ताओं को संगठन के मूल सिद्धांतों से अवगत कराया गया, जिससे कार्यक्रम में उत्साह का माहौल दिखा। प्रशिक्षण शिविर में शाहगढ़ , बरायथा, हीरापुर दलपतपुर आदि मंडल के पदाधिकारी, बूथ अध्यक्ष, पंचायत प्रतिनिधि एवं विभिन्न स्तर के कार्यकर्ताओं को सात सत्रों के माध्यम से संगठन की कार्यप्रणाली, भाजपा का इतिहास, विचारधारा, बूथ प्रबंधन, सोशल मीडिया व एआई के प्रभावी उपयोग, कार्य विस्तार व सरकार की उपलब्धियों पर विस्तार से जानकारी दी गई। प्रशिक्षण संयोजक एव प्रदेश उपाध्यक्ष नंदिता पाठक ने बूथ प्रबंधन और मन की बात विषय पर चालीस मिनट तक जमीनी कार्यकर्ताओं से संवाद कर उन्होंने कहा कि बूथ जीता तो चुनाव जीता,हमारी जीत का मूल आधार बूथ मैनेजमेंट है, पंडित दीनदयाल जी उपध्याय ने कहा संगठन ही शक्ति है, बूथ छोटा है लेकिन मजबूत है, प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि बूथ केवल मतदान केंद्र नहीं बल्कि एक हमारी विचारधारा का केंद्र भी है, हमारा कार्यकर्ता जब जाग गया तो समझो वहां से विरोधी भाग गया, उन्होंने प्रशिक्षण में महिलाओं की कम उपस्थिति होने पर कहा कि बूथ पर पुरुषों से ज्यादा जिम्मेदारी महिला कार्यकर्ताओं की है जो घर के अंदर रसोई तक जाकर वोट को बूथ तक लेकर आती है, हमारे माननीय प्रधानमंत्री जी ने भी कहा है कि मेरा बूथ सबसे मजबूत। सांसद राहुल सिंह ने कहा कि संगठन की ताकत कार्यकर्ताओं की निष्ठा और अनुशासन में निहित है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से राष्ट्र प्रथम के संकल्प के साथ जनसेवा में सक्रिय रहने और पार्टी की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने व कार्यकर्ताओं से संगठन को जमीनी स्तर तक सशक्त बनाने का आह्वान किया।संचालन भाजपा के जिला पधाधिकारी राजेंद्र तिवारी, जाहर सिंह,बंडा मंडल अध्यक्ष विवेक मिश्रा, शाहगढ़ मंडल अध्यक्ष योगेश दुबे, बरायाथा मंडल अध्यक्ष काशीराम यादव,महामंत्री रिंकू विश्वकर्मा, मीडिया प्रभारी प्रकाश अदावन धीरज प्रजापति,इस दौरान समेत बड़ी संख्या में सभी मंडलों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे।

 

फोटो सहित