शाहगढ़ की बहुप्रतीक्षित पेयजल योजना जल्द होगी पूरी।  30 अप्रैल तक शाहगढ़ के वार्डो में पहुंचेगा पानी।


शाहगढ़ की बहुप्रतीक्षित पेयजल योजना जल्द होगी पूरी। 
30 अप्रैल तक शाहगढ़ के वार्डो में पहुंचेगा पानी।

शाहगढ़।नगर परिषद की 13 करोड़ की लागत से पूरी होने वाली शाहगढ़ की बहुप्रतीक्षित पेयजल योजना की प्रगति के संबंध में भूमि का निरीक्षण करने शुक्रवार को शाहगढ़ पहुंचे नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के कार्यपालन यंत्री मेघ तिवारी ने उक्त योजना को मूर्त रुप देने और तीस अप्रैल तक नगर के वार्डो में पानी पहुंचने ठेकेदार को निर्देश दिए, इस दौरान उन्होनें शाहगढ़ एसडीएम नवीन सिंह ठाकुर सीएमओ विनय मिश्रा के साथ योजना से संबंधित समस्त घटकों का प्राथमिकता से चर्चा करते हुए कहा कि कार्य को तत्परता से पूरा कराने में यथा संभव सहयोगी बने ताकि जल्द से जल्द नगर के लिए पेयजल आपूर्ति हो सके।इस दौरान उन्होनें टंकी निर्माण के लिए पशु चिकित्सालय एवं पुलिस थाने की भूमि का निरीक्षण भी किया एवं कार्य को अतिशीघ्र पूर्ण करने आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान आरई आकाश सिंह, उपयंत्री आकांक्षा  मिश्रा, ठेकेदार लखन सिंह राजपुत उपस्थित रहे।

फोटो सहित