जहां से शुरू की नौकरी , 35 साल बाद वहीं से हुए रिटायर्ड।
डाककर्मी के सेवानिवृत्त होने पर विदाई समारोह आयोजित
शाहगढ़। 35 वर्षों की समर्पित और निष्ठावान ग्रामीण सेवा के बाद शाखा डाकपाल का सेवानिवृत्त होना एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। बर्ष 1991 में रूरावन से नौकरी शुरू करने वाले मलथु अहिरवार की 35 साल की सेवा के उपरांत उसी गांव में शुक्रवार को आयोजित विदाई समारोह में ग्रामीणों की उपस्थिति, सम्मान और भावुक पल उस कर्मचारी के गांव के प्रति समर्पण और अमूल्य योगदान का सच्चा प्रमाण होते हैं।
नियुक्ति और सेवा निवृत्ति के साक्षी बने गांव के सहपाठी मित्र पूर्व सरपंच हीरा सिंह पटेल ने भावुक होकर कहा कि सरकारी सेवा के काम करने वालों को तो एक दिन निर्धारित उम्र की पड़ाव में पहुंचते ही सेवानिवृत्त होकर अवकाश पर जाना लाजमी है। विभागीय कार्यों को अपनी सच्ची निष्ठा के तहत कार्य करने के उपरांत उनके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना सदा की जाती हैं। विदाई समारोह में उपस्थित लोगों ने सेवानिवृत्त डाककर्मियों को फूल माला तथा अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। आभार गोपाल प्रमोद अहिरवार ने माना।इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष रूपेश खरे महामंत्री अशोकराय पूर्व जनपद सदस्य प्रमोद दुबे ,सरपंच राजकुमार, सचिव माधव सिंह , उत्तम सिंह लोधी, पूरन सिंह लोधी, बलराम बाबू ,धर्मेंद्र सिंह , आदि ग्रामीण डाक सेवक सहित कई ग्रामीण डाक सेवक मौजूद थे।


