मोदी ने लिखा-मेरे अगले दो दिन मप्र को समर्पित

मोदी ने लिखा-मेरे अगले दो दिन मप्र को समर्पित

 

भोपाल | पीएम नरेंद्र मोदी पहली बार दो दिन मप्र में रहेंगे। 23 की रात राजभवन में रुकेंगे। 24 को ग्लोबल इनवेस्टर्स समिट के स्थल पर बोट क्लब की तरफ से मुख्य कार्यक्रम स्थल पर प्रवेश करेंगे। उद्योगपतियों और अन्य लोगों का प्रवेश मानव संग्रहालय के मुख्य द्वार से होगा।

 

रविवार को मोदी 200 करोड़ से बनने वाले बागेश्वर धाम मेडिकल साइंस एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट का भूमि पूजन करेंगे। इसके बाद 3.30 बजे भोपाल पहुंचेगे। यहां से सीधे कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर जाएंगे। डेढ़ से दो घंटे तक भाजपा के सांसद-विधायक और पार्टी के पदाधिकारियों से बातचीत करेंगे। पीएम फिर राजभवन जाएंगे। 24 फरवरी की सुबह 10 बजे मोदी मानव संग्रहालय में जीआईएस का उद्घाटन करेंगे। यहां पीएम का आधे घंटे का संबोधन है। 11:15 पर वह बिहार के लिए रवाना हो जाएंगे।

 

पहली बार रात में भोपाल में रुकेंगे

 

पीएम ने खुद बताया- 'मेरे अगले दो दिन मध्य प्रदेश के विकास को समर्पित रहेंगे। रविवार दोपहर 2 बजे छतरपुर में बागेश्वर धाम मेडिकल एंड साइंस रिसर्च इंस्टीट्यूट की आधारशिला रखूंगा। 24 फरवरी को भोपाल में सुबह करीब 10 बजे ग्लोबल इनवेस्टर समिट का भी शुभारंभ करूंगा।'