43 टन सरिया बेचकर ट्रक छोड़ भागा चालक, केस दर्ज। हीरापुर में कबाड़ खरीदने वाले के सामने खड़ा मिला खाली ट्रक।

 

43 टन सरिया बेचकर ट्रक छोड़ भागा चालक, केस दर्ज।

 

हीरापुर में कबाड़ खरीदने वाले के सामने खड़ा मिला खाली ट्रक।

 

शाहगढ़।रायपुर से एमएसके इंटरप्राईजेज का ट्रक में 42.990 टन सरिया लोड कर खनियाधाना पिछोर के लिए निकला चालक लापता हो गया। तफ्तीश करने पर ट्रक लवारिस हालत में हाइवे स्थित हीरापुर में एक कबाड़े की खरीद करने वाले लखन प्रजापति की दुकान के सामने खड़ा हुआ मिला। हालांकि, उसमें लदा हुआ करीब 43 टन सरिया गायब था। शिकायत पर हीरापुर पुलिस ने सरिया बेचकर फरार हुए चालक 55वर्षीय रामसिह राजपूत निवासी बसई जिला दतिया के खिलाफ अमानत में ख्यानत का केस दर्ज कर लिया है। हीरापुर चौकी पुलिस के मुताबिक ट्रांपोर्टर सौरभ पिता ओमप्रकाश गुप्ता निवासी दिनोरा शिवपुरी ने शाहगढ़ थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि कंपनी से 25 फरवरी को 43 टन सरिया (मोरवी TMT) तथा इगल (VEER) मार्का कम्पनी का जिसकी कीमत करीबन 25 लाख रुपये का, मोटर

मालिक ललित कुमार के ट्रक क्रमांक UP-93-BT 5786 में लोड कर भारत इंटरप्राईजेज खनियाधाना जिला शिवपुरी म.प्र. को भिजवाया था, उक्त ट्रक का ड्राईवर रामसिंह राजपूत उर्फ दद्दा निवासी बसई जिला दतिया था,मगर तीन दिन गुजर गए चालक जब ट्रक लेकर गंतव्य तय समय पर खनियाधाना नहीं पहुंचा।जांच करने पर ट्रक लवारिस हालत में ही हाइवे स्थित हीरापुर में कबाड़ खरीदने वाले लखन प्रजापति की दुकान के सामने खाली खड़ा मिला और 43 टन सरिया पूरी गायब मिली। 

 

....दमोह के बटियागढ़ तक लोकेशन मिली....

 

 

रायपुर से 25 फरवरी को सरिया की लोडिंग करके निकले ट्रक की लोकेशन दमोह के बटियागढ़ तक मिली, दो दिन बाद 27 फरवरी की रात साढ़े नौ बजे मोबाईल पर ड्राईवर से ट्रक मालिक की वात हुई तो तब चालक रामसिह ने बटियागढ़ में होने की बात कहीं । ट्रक के हेल्पर आकाश निवासी ववीना से बात हुई तो उसने बताया कि चालक रामसिह ने दमोह के बीच में मुझसे अभद्रता और गाली गलौज करके मुझे रास्ते में ही ट्रक से नीचे उतार दिया था वहां से वह खुद अकेला ही ट्रक लेकर गंतव्य जानें के लिए निकल गया था,उसके बाद ड्राईवर रामसिह का फोन बंद हुआ जो अभी भी बंद आ रहा है, रिपोर्ट कर्ता ने दतिया जिला निवासी ड्राइवर रामसीह राजपूत सरिया को बीच रास्ते में किसी को बेचकर ट्रक छोड़कर फरार होने का आरोप लगाते हुए शाहगढ़ पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया, शिकायत पर पुलिस ने ड्राइवर के खिलाफ धारा 407 के तहत अपराध कायम कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।