*अमरमऊ में नवीन जिनालय की वेदिका एवं शिखर का हुआ शिलान्यास* 

*अमरमऊ में नवीन जिनालय की वेदिका एवं शिखर का हुआ शिलान्यास* 

 

शाहगढ़ । 06 मार्च गुरुवार । - निकटवर्ती श्री पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर प्रांगण में उभय जिनालयों का नवनिर्माण किया जा रहा है , जिसमें वेदिका एवं शिखर का शिलान्यास गुरुवार को विविध कार्यक्रमों के साथ आयोजित किया गया । मंदिर के प्रांगण में श्री चंदाप्रभु जिनालय में वेदिका एवं शिखर शिलान्यास सेठ देवपाल - श्रीमती कमलेश , हरिशचंद्र - श्रीमती ममता , पूर्व सरपंच व जनपद सदस्य हुकमचंद - श्रीमती सुनीता , नरेंद्र - श्रीमती गीता व सेठ परिवार अमरमऊ ने किया तथा मुनिसुब्रतनाथ जिनालय के शिखर शिलान्यास अमरमऊ के शाह परिवार ने किया । इस अवसर पर चंद्रप्रभ भगवान का निर्वाण लाडू समर्पित किया गया। समस्त विधि विधान का कार्य पं. अशोक बम्हौरी ने संपन्न कराया तथा स्थानीय तथा बाहर के अतिथियों का वात्सल्य भोजन आयोजक सकल जैन समाज अमरमऊ ने कराया । इस अवसर पर शाहगढ़ , बकस्वाहा , हीरापुर, तिगोडा , बड़ामलहरा , बम्हौरी , नैनागिरि, बीला , नरवां दलपतपुर , बण्डा , सुनवाहा, निवार सहित अनेक ग्रामों की समाज ने भाग लिया ।