आपसी समझौते से निपटे 84 मामले। चार साल से अलग रह रहे पति पत्नि में हुई सुलह।

 

आपसी समझौते से निपटे 84 मामले।

चार साल से अलग रह रहे पति पत्नि में हुई सुलह।

 

शाहगढ़।वर्ष की पहली नेशनल लोक अदालत का सफल आयोजन शनिवार को तहसील मुख्यालय शाहगढ़ के न्यायालय परिसर में किया गया। इसमें आपसी समझौते से 84 प्रकरणों का निराकरण हुआ। वहीं कोर्ट में 52 हजार जमा हुए इसके अलावा नगर परिषद के संपत्ति करो में आठ लाख रूपए अधिक जमा हुए। यह आयोजन राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली और मप्र राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के दिशा-निर्देशानुसार किया गया। नेशनल लोक अदालत का औपचारिक शुभारंभ शनिवार को सुबह 10 बजे न्यायाधीश श्री मानवेंद्र सिंह द्वारा किया गया। उन्होंने कहा कि लोक अदालत में लोगों को त्वरित न्याय मिलता है। इसमें किसी प्रकार न हार होती है और न ही जीत। न्यायाधीश महोदय ने सुबह से शाम तक अपनी उपस्थिति में ही आमजन के मामलों को त्वरित निस्तारण कराया। वही लंबे समय से पति पत्नि के चल रहे विवाद में दोनों में सुलह कराकर टूट रहे परिवार को बचाया।आयोजित नेशनल लोक अदालत में उन्होंने 84 मामलों में आपसी समझौता करवाकर मामलों का निराकरण कराया गया।

 

 बता दें कि इस नेशनल लोक अदालत से तहसील में करीब एक हजार से व्यक्तियों को सीधा लाभांवित कराया गया। इसके अलावा बैंक, नगरपालिका, बिजली के प्रकरणों में दस लाख 84 हजार से अधिक की राशि लोक अदालत के माध्यम से वसूल की गई।निराकृत प्रकरणों में अपराध के 80 और 138के मामले 6,सिविल के 1, पारिवारिक विवाद के 5जिसमें चार साल से अलग अलग रह रहे पति पत्नि में सुलह हुई, माता पिता को साथ में देखकर उनके बच्चे भावुक हो गए। 

 

....आज रविवार कल सोमवार को भी मिलेगी छूट.....

 

शनिवार को लगी नेशनल लोक अदालत में नगर परिषद में 509 प्रकरणों में 8 लाख रूपए से अधिक राशि जमा कराई,

सीएम ओ विनय मिश्रा ने बताया कि लोक अदालत में 1350 प्रकरणों में छूट देकर उनसे 41लाख से अधिक संपत्ति कर , जल कर दुकान किराया, उपभोक्ता प्रभार आदि बकाया है, अभी 5 सौ लोगों ने ही छूट का लाभ लिया आज रविवार और कल सोमवार को भी नगर परिषद कार्यालय में आकर छूट का लाभ मिल सकता है।

 

फोटो सहि