शाहगढ़ जिला कोर कमेटी की बैठक में शामिल हुए नव निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष ने किया जिला कार्यालय का उद्घाटन ।  वैश्य समाज की विशाल वाहन रैली 30 मार्च को।

 

शाहगढ़ जिला कोर कमेटी की बैठक में शामिल हुए नव निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष ने

किया जिला कार्यालय का उद्घाटन ।

 

 वैश्य समाज की विशाल वाहन रैली 30 मार्च को।

 

 शाहगढ।वैश्य महासम्मेलन जिला शाहगढ की कोर कमेटी की बैठक महेश गुप्ता के फार्म हाउस में आयोजित हुई, बैठक में नव निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष सुधीर अग्रवाल मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री निकेश गुप्ता की अध्यक्षता,संभागीय अध्यक्ष गिरजेश सोनी सागर, विनीता केसरवानी संभागीय अध्यक्ष महिला डॉ नितिन जैन संभागीय अध्यक्ष युवा, जिला प्रभारी कमल डेवडिया निक्की बृजपुरिया देवरी जिला अध्यक्ष, प्रीति पटवारी जिला अध्यक्ष महिला विशिष्ट अतिथि मंचासीन रहे। प्रारंभ में मंचसीन अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीपप्रज्चलन, माल्यार्पण एवं महिला इकाई की पदाधिकारी द्वारा वैश्यगान, स्वागत गीत के साथ कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। मंचासीन अतिथियों का सम्मान एवं नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का सम्मान सभी ने शाल श्रीफल माला स्मृति चिन्ह द्वारा किया।जिला प्रभारी कमल डेवडिया द्वारा स्वागत भाषण से सभी का अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ.अशोक जैन आभार सुशील गुप्ता ने किया ,जिला कोर कमेटी की बैठक में महा सम्मेलन की वार्षिक गतिविधियों के विषय में चर्चा हुई एवं आगे आने वाले प्रोग्राम के विषय में रूपरेखा तय की गई। जिले में सदस्य संख्या बढ़ाने के विषय में बात हुई और एक महीने के अंदर में जिले की सभी तहसीलों में 1000 सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया।प्रदेश महामंत्री निकेश गुप्ता ने कहा कि हम सभी को वैश्य महासम्मेलन के उद्देश्यों को अगर लक्ष्य तक पहुंचना है तो ग्राउंड पर जाकर कार्य करना पड़ेगा और अपना समय देना पड़ेगा। नव निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष सुधीर अग्रवाल ने कहा वर्तमान में वैश्य महासम्मेलन मध्यप्रदेश की सभी तहसीलों ग्रामों और नगर तक पहुंच गया है बस हमें सभी को जागृत करने की जरूरत है अगर हम लोगों को जागृत कर सके तो वैश्य महासम्मेलन मध्यप्रदेश में एक सबसे बड़ा संगठन के रूप में निकाल कर आएगा।

 

....प्रदेश अध्यक्ष ने किया जिला कार्यालय का उद्घाटन .....

 

 जिला कोर कमेठी की बैठक उपरांत नगर परिषद मार्केट में वैश्य महासम्मेलन के तहसील, जिला कार्यालय का उद्घाटन प्रदेश अध्यक्ष सुधीर अग्रवाल द्वारा किया गया, अब इसी जिला कार्यालय के माध्यम से वैश्य महासम्मेलन की शाहगढ़ जिले की सभी गतिविधियां संचालित होगी। अंत में वैश्य महासम्मेलन के तहसील अध्यक्ष रानू जैन ने कहा वैश्य एकता का प्रदर्शन करने 30 मार्च को गुड़ी पडवा के अवसर पर एक विशाल वाहन रैली निकाली जानें का आहवान किया,कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला महामंत्री मनीष विद्यार्थी,जिला उपाध्यक्ष मुन्नालाल जैन, जिला महिला अध्यक्ष प्रीति पटवारी, जिला युवा प्रभारी साहित्य जैन, जिला महामंत्री विकाश चौरसिया रहली,जिला राजनीतिक प्रकोष्ट संयोजक सुशील गुप्ता जिला मंत्री उमेश कनकने, जिला मंत्री महेश गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी प्रकाश अदावन, तहसील अध्यक्ष रानू जैन, तहसील महिला अध्यक्ष श्रीमती नेहा जैन तहसील महामंत्री महिला रचना सेठ, उपस्थित रहें।

 

फोटो

सहित