➡️ सभी एसडीएम गेहूं खरीदी केन्द्रों का निरीक्षण करें। ➡️ उपार्जन केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें। ➡️ समय - सीमा बैठक संपन्न।

➡️ सभी एसडीएम गेहूं खरीदी केन्द्रों का निरीक्षण करें।

 

➡️ उपार्जन केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें।

 

➡️ समय - सीमा बैठक संपन्न।

 

 कलेक्टर श्री संदीप जी आर ने सोमवार को टीएल बैठक में जिले के सभी अधिकारियों को सीएम हेल्पलाइन में लंबित शिकायतों को उच्च प्राथमिकता के साथ निराकृत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी एसडीएम एवं विभागीय अधिकारी लंबित शिकायतों की स्वयं मॉनीटरिंग कर शिकायतों का संतुष्टि से निराकरण कराएं। कोई भी शिकायत बिना वैध कारण के फोर्स क्लोज न की जाए एवं पुअर डिस्पोजल शिकायतों को पुन: निराकृत किया जाए। 

 

कलेक्टर श्री संदीप जी आर ने सभी एसडीएम एवं जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी को निर्देशित किया कि समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी के संबंध में समस्त आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें। इसके लिए जिले में बनाए गए सभी गेहूं खरीदी केन्द्रों पर पीने के लिए पानी, छाया के लिए टेंट एवं शौचालय की व्यवस्था के साथ आवश्यक सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें। इसके साथ ही केन्द्रों पर लंबी - लंबी लाईनें न बनें, इसके साथ ही किसान भाईयों की समय पर गेहूं की तुलाई हो, इसकी व्यवस्था सुनिश्चित करें। किसी भी स्थान पर लॉ एंड आर्डर की स्थिति उत्पन्न न हो इसके लिए सभी एसडीएम अपने - अपने क्षेत्र के गेहूं खरीदी केन्द्रों का निरीक्षण करें।

 

बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विवेक केवी , नगर निगम आयुक्त श्री राजकुमार खत्री, एडीएम श्री रूपेश उपाध्याय, सिटी मजिस्ट्रेट श्रीमती जूही गर्ग, सभी एसडीएम एवं समस्त विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

 

CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #sagar #सागर