श्रृद्धांजलि सभा में संस्मरणों ने किया भावुक। बीला ,शाहगढ़ में संगठनों, समाज जनों ने श्रद्धांजलि दी।

 श्रृद्धांजलि सभा में संस्मरणों ने किया भावुक।

बीला ,शाहगढ़ में संगठनों, समाज जनों ने श्रद्धांजलि दी।

 

शाहगढ़। गुरूवार को बीला के पूर्व सरपंच संतोष जैन परिवार की मां श्रीमती गौरा बाई के निधन पर सभा आयोजित हुई। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में बुंदेलखंड से सर्व समाज के शामिल लोगों ने धर्ममयी मां के संस्मरणों और सिद्धांतों को अपने जीवन में धारण करने और परिजन के प्रति शोक संवेदना व्यक्त करते हुए बारह भावना का चिंतन कर श्रृद्धांजलि दी। इसके अलावा शांति विहार कॉलोनी निवासी सुरेंद्र अदावन के निधन पर उनके घर पहुंचकर सकल समाजजनों ने श्रृद्धांजलि दी। बीते रोज पत्रकार बृजकिशोर असाटी की मां श्रीमति गेदा बाईं का निधन हो गया था, गुरुवार को सिविल लाइंस स्थित गहोई समाज भवन में श्रद्धांजलि दी गई , शोक सभा कार्यक्रमों में वैश्य महासभा, सकल जैन समाज,असाटी समाज,गहोई समाज, सरपंच संघ, पत्रकार संघ, नेनागिर,सेंधपा, गिरार तीर्थ क्षेत्र कमेटी, समेत विभिन्न संगठनों से जुड़े पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में लोग श्रद्धांजलि देने पहुंचे ।