किसानों को 5 रुपए भोजन देने टेंडर प्रक्रिया 25 तक ।  चार साल से एक भी किसान ने किया पांच रूपए में भोजन ।

 

किसानों को 5 रुपए भोजन देने टेंडर प्रक्रिया 25 तक ।

 चार साल से एक भी किसान ने किया पांच रूपए में भोजन ।

 

 

 

शाहगढ़। कृषि उपज मंडी में अपनी फसल बेचने आने वाले हर किसान को 5 रूपये में भरपेट भोजन दिया जाए। शासन की मंशा को लेकर शाहगढ़ मंडी समिति ने 25 मार्च मंगलवार तक टेंडर मगाये है। जबकि बीते हुए चार सालों का लाभान्वित किसानों रिकॉर्ड खंगाला जाए तो एक भी किसान ऐसा नही है जिसने मंडी में भोजन किया हों,आंकड़ा शून्य है, मंडी समिति से एक भी किसान को भोजन का कूपन जारी नही हुआ।

 

.....किसान को प्रति थाली में छः पूड़ी ,रोटी अथवा सब्जी, दाल.....

 

 शाहगढ़ कृषि उपज मंडी में अपनी उपज बेचने पहुंचने वालें किसानों ने भले ही चार सालों से 5 रूपये में भोजन नहीं किया हों लेकिन यहां की मंडी समिति को शासन के आदेश पर कार्य करना ही पड़ता है, और क्षेत्र के कृषकों को हर साल की तरह इस साल भी 5 रूपये प्रति थाली में भोजन प्रदाय करने की योजना को क्रियान्वयन करते हुए टेंडर मगाए है, शर्त रखी गई है कि मंडी प्रांगण में पहुंचने वालें किसानों को प्रति थाली में छः पूड़ी वजन 250 ग्राम एवं सब्जी अथवा छः रोटी बजन 250 ग्राम दाल या सब्जी मिलेगी । वित्तीय वर्ष 25\26 के लिए टेंडर की 25 मार्च अंतिम तिथि रखी गई है।

मंडी सचिव जीएल अहिरवार के अनुसार केन्टीन संचालनकर्ता से अमानत बतौर दस हजार की एफडी,मंडी प्रांगण केन्टीन का निर्धारित किराया अग्रिम रूप से नियमानुसार अनुबंध संपादित कर एक मुश्त जमा करना होगा ।