➡️ उपार्जन केन्द्रों पर किसी भी प्रकार की समस्या होने पर कंट्रोल रूम से करें संपर्क।             - कलेक्टर ➡️ गेंहूँ उपार्जन में समस्याओं के निराकरण हेतु अधिकारी/कर्मचारी नियुक्त। ➡️ जिला स्तरीय कंट्रोल रूम स्थापित।

➡️ उपार्जन केन्द्रों पर किसी भी प्रकार की समस्या होने पर कंट्रोल रूम से करें संपर्क।

            - कलेक्टर

 

➡️ गेंहूँ उपार्जन में समस्याओं के निराकरण हेतु अधिकारी/कर्मचारी नियुक्त।

 

➡️ जिला स्तरीय कंट्रोल रूम स्थापित।

 

कलेक्टर श्री संदीप जी आर ने सभी किसान भाइयों से अपील की है कि गेहूं उपार्जन केन्द्रों पर किसी भी प्रकार की समस्या आती है, तो वे कंट्रोल रूम (नियंत्रण कक्ष) से संपर्क कर तुरंत समाधान प्राप्त करें।

 

कलेक्टर श्री संदीप जी आर के निर्देशानुसार, रबी विपणन वर्ष 2025-26 में समर्थन मूल्य पर गेंहूँ उपार्जन के दौरान केन्द्रों एवं किसानों को आ रही समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। यह नियंत्रण कक्ष प्रातः 10 बजे से सायं 7 बजे तक संचालित रहेगा।

 

➡️ कंट्रोल रूम में नियुक्त अधिकारी-- 

 

कलेक्टर के निर्देश पर कंट्रोल रूम के लिए

श्री अमित साहू (कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी) - 7869769991

श्री शुभम उपाध्याय (खाद्य शाखा) - 9685595169

श्री कृष्णकुमार ठाकुर - 8839569195 को नियुक्त किया गया है। जिसके माध्यम से अधिकारी/कर्मचारी गेंहूँ उपार्जन केन्द्रों से सतत संपर्क में रह कर कार्य करेंगे। किसानों की उपार्जन, भुगतान एवं अन्य समस्याओं/शिकायतों को पंजीकृत कर संबंधित अधिकारियों एवं उपार्जन संस्थाओं को शिकायतें अग्रेषित कर समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करेंगे। निराकरण से संबंधित शिकायतकर्ता को अवगत कराया जाना सुनिश्चित करेगें। सभी प्राप्त शिकायतों और उनके समाधान को शिकायत पंजी में संधारित किया जाएगा।

 

CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #sagar #सागर