बिजली बिल में छूट का लाभ देने के लिए वार्डो और गावों में हो रही मुनादी। 31जनवरी तक होगा बिजली उपभोक्ताओं का पूरा होगा सरचार्ज माफ।

बिजली बिल में छूट का लाभ देने के लिए वार्डो और गावों में हो रही मुनादी।

31जनवरी तक होगा बिजली उपभोक्ताओं का पूरा होगा सरचार्ज माफ।

 

शाहगढ़। मप्र शासन ने शहर और ग्रामीणों समेत किसानों को बिजली बिल पर लगे सरचार्ज को 100 फीसदी तक माफ करने की घोषणा की है। जिससे ग्रामीण व किसान अपना बकाया बिजली का बिल भुगतान कर सकें। योजना के तहत पंजीकरण के लिए पहला चरण शुरु हो गया जो 31 जनवरी तक चलेगा। ऐसे में विभागीय अधिकारी भी कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाह रहे हैं।ग्रामीणों को योजना के तहत जागरूक करने के लिए गांवों में मुनादी कराई जा रही है। मप्र शासन की समाधान योजना को लेकर बिजली विभाग के अधिकारियों के निर्देश पर कर्मचारी गांव-गांव जाकर मुनादी के माध्यम से एकमुश्त सरचार्ज समाधान योजना की विस्तार से जानकारी दे रहे हैं। इतना ही नहीं विभाग ने योजना के तहत बाकायदा पंपलेट भी छपवाया जिसे ग्रामीणों में बांटा जा रहा है वहीं मुनादी भी कराई जा रही है।घरेलू , कृषि व निजी नलकूप चालकों को राहत देने के लिए सुबह दस बजे से पंजीकरण की व्यवस्था बनाई गई हैं। उपभोक्ताओं को सहूलियत देने के लिए विभाग के कार्यालय में योजना के तहत पंजीकरण पंजीकरण किया जाएगा। इस अवधि के दौरान उपभोक्ता अपने नजदीकी बिजली कार्यालय में पहुंचकर एकमुश्त सरचार्ज समाधान योजना के तहत पंजीकरण करा सकते हैं। वहीं योजना के तहत पंजीकरण हेतू ग्रामीण के काउंटर पर पहुंच रहे उपभोक्ताओं को इंटरनेट सर्वर की बाधा उत्पन्न भी हो सकती है।

.....समाधान योजना की खबर भेजी गांव गांव में ...

 

शाहगढ़ सहित गांव गांव में विद्युत विभाग द्वारा कस्बा में बैंड बाजे के साथ मुनादी करवाते हुए एक मुक्त योजना का लाभ देने के लिए लोगो को जागरूक करते हुए अवगत कराया गया। कस्बा में विद्युत विभाग के अधिकारियों द्वारा मप्र पूर्व विद्युत वितरण कंपनी की ओर से बिजली के बकाएदार उपभोक्ताओं के लिए एक मुश्त समाधान योजना चलाया जा रहा है। जिसके चलते बुधवार को जेई रवि सोलंकी ने अपनी टीम के साथ नगर के वार्डो और गांव गांव में बैंड बाजा व लाउडस्पीकर से मुनादी कराकर एक मुश्त समाधान योजना के 31जनवरी के पहले चरण और छूट पाने की जानकारी देते हुए अधिक से अधिक लाभ लेने के लिए प्रेरित किया है। जेई रवि सोलंकी ने बताया कि योजना का प्रथम चरण 31 जनवरी तक चलेगा। योजना का लाभ लेने के लिए उपभोक्ताओं को पंजीकरण के समय विद्युत बिलों के मूल बकाया का 30 प्रतिशत राशि जमा करना अनिवार्य होगा।प्रथम चरण में अपने विलंबित बिलों का एकमुश्त भुगतान करने पर, उनके सरचार्ज में सर्वाधिक में छूट मिलेगी। इस दौरान जेई के साथ अन्य कर्मचारी भी मौजूद रहे।